हम है सुपरस्टार व अवध प्रीमियर लीग का शुभारंभ

हम है सुपरस्टार व अवध प्रीमियर लीग का शुभारंभ

-जय सियाराम ग्रुप आफ वेलफेयर सोसाइटी अयोध्या द्वारा किया जा रहा आयोजन

अयोध्या। जय सियाराम ग्रुप आफ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में हम हैं सुपर स्टार (टैलेंट हंट) और जेएसआर अवध प्रीमियर लीग के आयोजन का हुआ। यह कार्यक्रम निजी होटेल में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि संजय तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि दिग्विजय प्रताप सिंह व तुषार तिवारी उपास्थित रहे जेएसआर वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा ऋचा मिश्रा तथा मैनेजर डॉ अरविन्द मिश्रा,डायरेक्टर दीपक तिवारी,सीईओ राम आशीष यादव तथा अयोध्या क्रिकेट एकादमी के सचिव रजनीकान्त उपाध्याय मौजूद रहे जेएसआर हम हैं सुपरस्टार और जेएसआर अवध प्रीमियर लीग का मुख्य उद्देश्य अयोध्या के उभरते सितारों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है। जिसमें हम अपने अयोध्या और पूर्वांचल एवं प्रदेश के अन्य जिलों के प्रतिभागियों को भी अपना कौशल दिखाने का अवसर दिलाना चाहते हैं। जिससे भविष्य में प्रतिभागी अपने अपने खेलो का प्रतिनिधित्व कर सके इस अवसर पर डॉ आशीष श्रीवास्तव अनिल यादव, अखण्ड यादव मुकेश मिश्रा राहुल,एडवोकेट शैलेन्द्र द्विवेदी, तच्छशिला कोचिंग के डायरेक्टर संतोष मिश्रा सोनू मिश्रा,अर्जुन यादव,प्रदीप व आशुतोष उपाध्याय आदि उपास्थित रहे।