आठ स्कूलों में आयोजित हुईं प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएँ

आठ स्कूलों में आयोजित हुईं प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएँ

राजऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती माह : ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में दिखा प्रतिभा का उत्सव

प्रयागराज। भारत रत्न राजऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती माह के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय युवा खत्री समाज (रजि.) दिल्ली द्वारा संचालित जनपद स्तरीय प्रतिभा खोज अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्रतियोगिताओं का एक और चरण जनपद के आठ विद्यालयों में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इनमें ज्वाला देवी इंटर कॉलेज, मम्फोर्डगंज आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा, जहाँ विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालयों में दिनभर उत्सव जैसा वातावरण रहा। रंगों, कल्पनाओं और सृजनात्मक अभिव्यक्तियों से सजे प्रतियोगिता स्थल बच्चों की प्रतिभा के साक्षी बने।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न राजऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रभाषा, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अखिल भारतीय युवा खत्री समाज (रजि.) दिल्ली के संरक्षक महेश कपूर, राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण बहल एवं महासचिव अखिल कक्कड़ के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के अंतर्गत जनपद के अनेक विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का क्रम निरंतर जारी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द जी टंडन (पप्पन भैया) एवं प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिड़ाना ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. नीता सेठ, नीलम बहल, बृजेश मेहरोत्रा, अतुल खन्ना, नीरज टंडन,अभय चड्ढा,अंकित टंडन,मनीष कपूर, अभय मेहरोत्रा सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।