30 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 11.90 लाख की अहेतुक सहायता
बहराइच 23 जुलाई। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं यथा बेमौसम भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि, पशुहानि, अग्निकाण्ड इत्यादि अन्य आपदाओं केे कारण होने वाली क्षति की क्षतिपूर्ति हेतु जनपद की विभिन्न तहसीलों अन्तर्गत आपदा से प्रभावित होने वाले 30 व्यक्ति के बैंक खातों में गृह अनुदान, जनहानि, पशु शेड सहायता एवं अहेतुक सहायता इत्यादि मदों में 22 जुलाई 2026 को धनराशि रू. 11 लाख 90 हज़ार सम्बन्धित के बैंक खातों में अन्तरित की गई है।
तहसील कैसरगंज अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 3,60,000=00 तथा आंधी तूफान के कारण प्रभावित होने वाले 03 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 14,500=00 तथा तहसील नानपारा अन्तर्गत 10 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान/पशुशेड सहायता हेतु रू. 6,35,000=00, 01 व्यक्ति के बैंक खाते में पशुहानि सहायता के रूप में रू. 37,500=00, 01 व्यक्ति के बैंक खाते में गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. रू. 4,000=00, 02 व्यक्तियों के बैंक खातों में पशु सहायता अनुदान के रूप में रू. 75,000=00 की धनराशि अन्तरित की गई है।
इसी प्रकार अग्निकाण्ड के कारण तहसील नानपारा में प्रभावित 03 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान/अहैतुक सहायता के रूप में रू. 21,000=00, कैसरगंज में 03 प्रभावित व्यक्तियों के खातों में रू. 20,000=00, तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के 02 व्यक्तियों के बैंक खातों में पशुहानि/अहैतुक सहायता के रूप में रू. 13,000=00, तहसील महसी के 02 प्रभावित व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 10,000=00 इस प्रकार 10 प्रभावित व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 64,000=00 की धनराशि अन्तरित की गई है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः