नाशिक वैष्णव अनी अखाड़ों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों और महंतों ने रखी अपनी बात

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या/नाशिक । नाशिक में आयोजित वैष्णव अनी अखाड़ों की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखाड़ा परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों और देश भर से पधारे प्रतिष्ठित महंत गणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न धार्मिक एवं वैचारिक विषयों पर चर्चा की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संतों और अखाड़ों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें प्रमुख रूप सेनिम्नलिखित महंत गण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। महंत मुरली दास महाराज (निर्वाणी अखाड़ा) महंत राजेंद्र दास महाराज (महामंत्री, अखाड़ा परिषद) महंत संजय दास महाराज (राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखाड़ा परिषद) महंत वैष्णव दास महाराज (दिगंबर अनी अखाड़ा) महंत माधव दास महाराज उर्फ मौनीजी (दिगंबर) महंत मोहन दास महाराज (खाकी) महंत भक्तिचरण दास महाराज (नाशिक) महंत हेमंत दास महाराज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखाड़ों की आगामी योजनाओं, परंपराओं के संरक्षण और संतों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।