महेन्द्र कुमार उपाध्याय अयोध्या
गोरखपुर। बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गोरखपुर ने शैक्षणिक जगत के दिग्गज और प्रख्यात पर्यावरणविद् प्रो. गोविन्द पाण्डेय को अपने महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) के रूप में स्वागत किया है। संस्थान समूह प्रबंधन ने उनके अनुभव, विद्वत्ता और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। 40 वर्षों के अनुभव और अनेकानेक उपलब्धियों से भरपूर व्यक्तित्व के धनी प्रो. गोविन्द पाण्डेय एक दूरदर्शी शिक्षाविद और कुशल प्रशासक हैं। संस्था समूह ने उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने का संकल्प लिया है। उनके शानदार शैक्षणिक सफर पर नजर डालें तो उन्होंने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एम एम एम यू टी), गोरखपुर में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। वे पूर्व में विभागाध्यक्ष (सिविल इंजीनियरिंग) और डीन (इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्लानिंग) के पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोंडा के संस्थापक कार्यवाहक निदेशक भी रह चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण में योगदान शिक्षा के साथ-साथ, प्रो. पाण्डेय एक समर्पित पर्यावरणविद् के रूप में भी सुविख्यात हैं। वे पर्यावरणीय संरक्षण और ‘ग्रीन इनिशिएटिव्स’ को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। भारत सरकार के ‘नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ की एकेडमिक काउंसिल में सदस्य के रूप में भी उनका नामांकन एवं योगदान महत्वपूर्ण है। अकादमिक उपलब्धियों के नए कीर्तिमान सहित प्रो. पाण्डेय का शैक्षणिक करियर की अनेक उपलब्धियों से भरा रहा है। शोध कार्य: विभिन्न प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पत्रिकाओं में अब तक 155 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। विशेषज्ञता 182 बार आमंत्रित विशेषज्ञ व्याख्यान दे चुके हैं। पुरस्कार: उन्हें अब तक 17 पुरस्कारों और पदकों से सम्मानित किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त पर्यावरण संरक्षण हेतु पुरस्कार भी शामिल है।
छात्र मार्गदर्शन 13 पीएच.डी. थीसिस का मार्गदर्शन (पूर्ण/प्रगति पर) और 157 एम.टेक डेसर्टेशन का मार्गदर्शन पूर्ण कर चुके हैं। महत्वपूर्ण भूमिकाएं: अपनी सेवा के दौरान, प्रो. पाण्डेय ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें एनआईटी कालीकट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य, एकेटीयू, लखनऊ की कार्य परिषद के कुलाधिपति द्वारा नामित पूर्व सदस्य और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांदा के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के राज्य सरकार द्वारा नामित पूर्व सदस्य के रूप में उनका अनुभव शामिल है। बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रो. पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में सभी संस्थाएं नवाचार, गुणवत्तापरक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा और समग्र विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर होंगी।