श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों ने कांवरिया रूट और भदेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों ने कांवरिया रूट और भदेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर मंगलवार को मंडलायुक्त बस्ती, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण कांवरिया रूट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ियों को होने वाली संभावित समस्याओं की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने लोगों से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। भ्रमण में एडीएम, सीओ सदर, थाना प्रभारी और राजस्वकर्मी मौजूद रहे।