25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता

25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता

 

मंझरिया तिराहा से दबोचा गया वांछित आरोपी, गैंगस्टर एक्ट में था फरार

 

संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कार्रवाई, जयप्रकाश दूबे टीम ने किया गिरफ्तार

 

जितेन्द्र पाठक

 

 

संतकबीरनगर।थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत प्राप्त हुई।

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार 20 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए वांछित इनामी अभियुक्त राजप्रताप सिंह पुत्र ओरी सिंह निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद को मंझरिया तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

घटना का विवरण:

पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर 2025 को अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को देखते हुए थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 1010/2025 के तहत धारा 2(b)(1), 2(b)(xi), 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में फरार चल रहे अभियुक्त पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

अपराधिक इतिहास:

अभियुक्त राजप्रताप सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली खलीलाबाद में कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 563/2025, 574/2025, 575/2025 (धारा 305(बी), 317(2) बीएनएस) सहित गैंगस्टर एक्ट का मामला शामिल है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव तथा कांस्टेबल कृष्णनारायण गौड़ की टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।