बसपा के मण्डलीय समीक्षा बैठक में बूथ स्तर पर संगठन के मजबूती पर जोर
कार्यकर्ताओं के बूते 2027 में मजबूत सरकार बनायेगी बसपा-घनश्याम चन्द्र खरवार
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती । बहुजन समाज पार्टी की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक गुरूवार को पटेल चौराहे के निकट स्थित एक मैरेजहाल के सभागार में मुख्य मण्डल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि एवं बस्ती, गोरखपुर, देवीपाटन के मण्डल प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाय। बसपा पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। बूथ और सेक्टर की प्रभावी तैयारी और उनकी समीक्षा कर लिया जाय, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी जाय। विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार भारती ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। बसपा मतदाताआंें और कार्यकर्ताओं के बूते 2027 में मजबूत सरकार बनायेगी। पूर्व विधायक भगवानदास, लालचंद निषाद, के.के. गौतम, कल्पनाथ बाबूजी, संजय धूसिया, राजकुमार कुरील, आदि ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही बहन सुश्री मायावती के संकल्प साकार होेंगे। इसके लिये जमीनी धरातल पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट जाय और पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़े। जनपद के सभी विधानसभा के बूथों की समीक्षा के साथ यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि कोई मतदाता वंचित न रहने पाये। बस्ती जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने कहा कि मण्डलीय समीक्षा बैठक में जो निर्णय लिये गये हैं उस अनुरूप संगठन को और मजबूत किया जायेगा। बूथ स्तर पर निरन्तर जमीनी धरातल पर कार्य किये जा रहे हैं।
मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौतम, विधानसभाध्यक्ष नवमी प्रसाद, राजकुमार आर्य, देशराज गौतम, शैलेन्द्र कुमार गौतम, विकास राव, प्रदीप कुमार गौतम, सीताराम शास्त्री, बनवारीलाल कन्नौजिया, इन्द्रजीत गौतम, दीपक कुमार, जब्बार अली के साथ ही राजेन्द्र कुमार गौतम, अवनीश कुमार, सुभाष चन्द्र गौतम, यशवन्त निगम, बनवारीलाल कन्नौजिया, अतर सिंह गौतम, के.सी. मौर्या, रामकरन गौतम, बच्चूलाल, राम सरोज, महेन्द्र कुमार, प्रिन्स कुमार निगम, हरिनन्दन पाण्डेय, रामचेत निराला, राम सरोज, राना अम्बेडकर, विष्णु आनन्द, आशुतोष सिंह, रामफेर, महेन्द्र गौतम, अलीम अहमद, अनूप कुमार, योगेन्द्र चौधरी, राम सागर, अजय कुमार पाण्डेय, डा. लाल बहादुर, दीपलाल भारती, अजय कुमार गौतम, तारकेश्वरनाथ, अश्विनी कुमार गौतम, त्रियुगानन्द, शिवराम कन्नौजिया, श्याम भवन बौद्ध, के साथ ही बसपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।