रिज़र्व पुलिस लाइन बहराइच सभागार में एएचटी/एसजेपीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक का हुआ आयोजन
आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में एसजेपीयू व थाना एएचटी की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक क्षेत्राधिकारी महोदय लाइन श्री अमित प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि शासन की मंशा अनुरूप भारत को बाल श्रम से मुक्त करने हेतु समय सीमा निर्धारित की गयी है जिसके अनुपालन के क्रम में बाल श्रम पर प्रभावी रोकथाम हेतु आज एक विशेष बैठक का आयोजन कर कार्यवृत्ति पर चर्चा की गयी ।
बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 द्वारा बच्चों के दुर्व्यापार संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु संचालित 15 दिवसीय विशेष अभियान *आपरेशन रक्षा* के अंतर्गत अवैध स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों/होटलों आदि स्थानों पर मानव तस्करी कर लाई गयी महिलाओं एवं बालिकाओं को रेस्क्यू कर विधिक कार्यवाही एवं पीड़ितों को पुनर्वासित करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही दिनांक 01.07.2026 से 31.08.2026 के मध्य बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन, अवमुक्तीकरण, बेघर बच्चों के बचाव एवं पुनर्वासन हेतु विशेष अभियान चलाकर एनजीओ से समन्वय स्थापित कर अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।
इसके अतिरिक्त बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी एसओपी में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्या एवं सुझाव, पीड़ितों के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम व मानव तस्करी के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त गुमशुदा/अपहृत में दर्ज अभियोगों के सबंध में विवेचकों से वार्ता प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र बरामदगी के सम्बन्ध में आदेश निर्देश दिये गये, साथ ही समस्त बाल कल्याण अधिकारी को जे0जे0 एक्ट 2015 की धारा 74 व धारा 75 की विस्तृत जानकारी दी गयी । साथ ही बाल श्रम के प्रकरणों में अपेक्षित कार्यवाही करने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी । नाबालिग बच्चों से किसी कार्यस्थल पर वर्जित कार्य न कराये जाने के विषय में बताया गया तथा बच्चों को शासन द्वारा मिलने वाली सहायता हेतु विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया गया । नाबालिग/पीड़ित बच्चों को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया जाना, बच्चों की बालिग/ नाबालिग उम्र का निर्धारण करने आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाते हुए क्षेत्रीय सम्भ्रान्त व्यक्तियों – क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, ग्राम प्रधान आदि के साथ चौपाल का आयोजन कर बाल विवाह तथा बाल श्रम जैसे संवेदनशील मामलों में जागरुकता अभियान चलाकर सभी को बाल विवाह/ बाल श्रम की रोकथाम हेतु जागरुक करते हुए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
बैठक में सीडब्ल्यू अध्यक्ष श्री सतीश श्रीवास्तव, जिला महिला चिकित्सालय से डॉ. अमर सिहं, एएचटी/एसजेपीयू टीम, एसएसबी निरीक्षक यशवीर सिंह 42वीं बटालियन, आर0पी0एफ0, जी0आर0पी0, श्रम विभाग सदस्य, एण्टी रोमियो टीम तथा डीसीपीओ, चाइल्ड हेल्प लाइन, वन स्टॉप सेंटर, बीईओ नगर, एन0जी0ओ0, समाज कल्याण के अधिकारी/कर्मचारी एवं सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।