रघुनंदन कुंज में धूमधाम से संपन्न हुआ 27वां वार्षिक गुरु महाराज भंडारा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रानोपाली, कनीगंज स्थित रघुनंदन कुंज में आज गुरु महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर 27वें भव्य वार्षिक भंडारा उत्सव का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में अयोध्या के विशिष्ट साधु-संतों समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के महंत अजय दास ने बताया कि यह वार्षिक भंडारा आयोजन गुरु महाराज की परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष किया जाता है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश और बिहार सहित देश के कई राज्यों से आए भक्तगण भी पूरी श्रद्धा के साथ सम्मिलित होते हैं।
इस गरिमामयी अवसर पर अरविंद सिंह, अंबेडकर नगर, नंदकिशोर, विनय कुमार और ओम प्रकाश सहित अनेक भक्तगण मौजूद रहे। धर्म के पालन का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान महंत अजय दास ने उपस्थित भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हिंदू मानवता को देखते हुए आज की परिस्थितियों में हमें एक संकल्प लेकर धर्म के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।