अयोध्या: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मसौधा में हुआ वृहद वृक्षारोपण

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ (हरित साथी) कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मसौधा विकास खंड के ग्राम पंचायत हूंसेपुर और लीलापुर में किया गया। कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को पौधे वितरित किए गए और व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल, कृषि विभाग के राम नारायण पाण्डेय (ग्रुप ए), सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) जितेंद्र वर्मा और जनपद सलाहकार राजपाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ग्रामीणों और किसानों ने अपनी माताओं के सम्मान में आम, जामुन, नीम, नींबू, अमरूद, सागौन, कटहल और आंवला जैसे हजारों पौधे रोपे और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।
जन-भागीदारी और जागरूकता
क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, “पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। अपनी मां के सम्मान में लगाए गए इन पौधों को केवल रोपना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।” उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उन्हें सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के राम यश गुप्ता, हर्षित पांडे, प्रदीप सिंह, देवव्रत दुबे सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मस्तराम भारती, राम कैलाश वर्मा, शम्भू नाथ वर्मा, श्याम सिंह पटेल, विश्वनाथ पटेल, साहब बक्श कोइराला, रविंद्र प्रताप वर्मा, रोहित वर्मा, श्याम कृष्ण पटेल, धर्मेंद्र प्रताप वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, संत बक्स वर्मा, रविंद्र साहू, मलाहू राम गुप्ता, विशाल वर्मा, संजय वर्मा, राम जियावन वर्मा, आदित्य वर्मा, रामकुमार रावत और कामाख्या प्रसाद वर्मा सहित भारी संख्या में किसान और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।