वृक्षारोपण महायज्ञ में स्काउट गाइड टीम की रही सहभागिता

वृक्षारोपण महायज्ञ में स्काउट गाइड टीम की रही सहभागिता

 

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय के तत्वावधान में प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार की अपील के क्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में स्काउट गाइड टीमें वृक्षारोपण महायज्ञ में सक्रिय भूमिका निभाते हुये माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना पूर्ण योगदान दिया, इसी क्रम में जनपद बस्ती की जिलाधिकारी/ अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना के नेतृत्व में, जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड/ जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ जिला उपाध्यक्ष स्काउट गाइड बस्ती अनूप कुमार तिवारी के देख रेख में जनपद के स्काउट गाइड टीम ने भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम में योगदान दिया,, जानकारी देते हुए जिला सचिव स्काउट गाइड बस्ती लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल सुषमा यादव के निर्देशन में जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर अजय कुमार वर्मा, स्काउट मास्टर बीपी आनंद, राजीव शरण चौधरी, रोहित लाल यादव, ट्रेंनिग काउंसलर नन्दिनी, गरिमा, मंगलेश अग्रहरि, सत्यम पाण्डेय, अभिनव मिश्रा आदि की सहभागिता रही।