महमाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस, प्रस्तावना का पाठ कर ली गई शपथ
अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के निर्देशों के अनुपालन में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर में व्याख्यान कक्ष संख्या-2 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दृढ़ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए लोकतंत्र की भावना को निरंतर मजबूत बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया तथा संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और संविधान की भावना को बनाए रखने की शपथ ली।
इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्यों के अतिरिक्त प्रधानाचार्य, राजकीय नर्सिंग कॉलेज डॉ. भास्कर, मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






Views Today : 18907
Who's Online : 16