हल्दीराम समूह के निदेशक अमित अग्रवाल ने हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना, महंत संजय दास से लिया आशीर्वाद

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड और हल्दीराम रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अग्रवाल ने बुधवार को सपरिवार पावन नगरी अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने हनुमान जी महाराज के समक्ष माथा टेककर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। दर्शन-पूजन के उपरांत अमित अग्रवाल ने संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूज्य महंत संजय दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पूज्य महंत से आशीर्वाद प्राप्त किया और अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा व विकास कार्यों के संदर्भ में चर्चा की। महंत संजय दास महाराज ने अमित अग्रवाल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उनके परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।