चोरी के 02 मुकदमों का सफल अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
02 मोबाईल फोन, 2100 रूपया नगद बरामद
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली नगर श्री वृजेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना को0 नगर की पुलिस टीम मिली सफलता ।
• विवरण-
दिनांक 04.07.2026 को वादी श्री फैसल अहमद द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 03.07.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के गेट पर रखे बैग से 03 अदद मोबाइल फोन एवं कुछ नकदी चोरी कर ली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 124/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। जबकि पूर्व में दिनांक 15.05.2026 को प्रार्थिनी श्रीमती रीमा अग्रवाल द्वारा सूचना दी गई थी कि उनके घर में लगा वाटर पंप चोरी हो गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 104/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त समीर पुत्र साकिर, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी गुल्लाबीर कॉलोनी, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से मु0अ0सं0 124/2026 से संबंधित 02 अदद चोरी के मोबाइल फोन एवं ₹1,500 नकद बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि मु0अ0सं0 104/2026 में चोरी किए गए वाटर पंप (टुल्लू पंप) को बेचकर उसे ₹600 प्राप्त हुए थे, जिसे बरामद कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे पुलिस अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु रवाना किया गया।
o गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
समीर पुत्र साकिर उम्र करीब 21 वर्ष निवासी कमरा नंबर 288 ब्लक संख्या 24 गुल्लावीर कलोनी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
o अनावरित अभियोग का विवरण-
– मु0अ0सं0 124/26 धारा 305(a) BNS व बढोत्तरी धारा- 317(2) BNS
– मु0अ0स0 104/2026 धारा 305(a) BNS
o गिरफ्तारी का स्थान व समय-
गिरफ्तारी स्थान- झिंगहाघाट निकट हनुमान मंदिर
दिनांक- 07.07.2026 समय- 03.55 बजे
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 427/2021 धारा 480/411 भादवि0 थाना दरगाह शरीफ
2. मु0अ0स0 025/2022 धारा 401 भादवि0 थाना दरगाह शरीफ
3. मु0अ0स0 243/2022 धारा 401 भादवि0 थाना दरगाह शरीफ
4. मु0अ0स0 244/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दरगाह शरीफ
5. मु0अ0स0 12/2024 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर
6. मु0अ0स0 374/2024 धारा 305(a) / 317(2)/ 317(4) /331(4) BNS थाना को0नगर
7. मु0अ0स0 193/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 देहात
बरामदगी—
1. 01 अदद मोबाईल वीवो T3x 5G
2. 01 अदद मोबाइल विवो T2x 5G
3. कुल 2100 रुपये नगद
गिरफ्तारी टीम-
1. उ0नि0 शिवम कुमार कनौजिया
2. हे0का0 श्रीनाथ शुक्ला
3. हे0का0 संजय गिरि
4. आरक्षी अतुल पाण्डेय
5. आरक्षी अकरम अंसारी
6. रि0 आरक्षी आकाश सिंह
7. का0 सत्यवान यादव
8. का0 संतोष चौधरी