भाजपा कप्तानगंज मण्डल की जुलाई माह की मासिक बैठक सम्पन्न
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी कप्तानगंज मण्डल की जुलाई माह की मासिक बैठक मण्डल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि अखण्ड प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि अखण्ड प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करे। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में बूथ स्तर पर माह के अंतिम रविवार को मन की बात के कार्यक्रम बहुत स्तर पर सक्रिय रूप से संपन्न व शक्ति केंद्रों की सक्रियता, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, जनसंपर्क अभियान तथा संगठन द्वारा निर्धारित दायित्वों की समीक्षा सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मण्डल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी ने कहा कि बूथ की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की विजय का आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से बूथों पर प्रवास करने, जनसमस्याओं को सुनने तथा संगठन और सरकार के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने का संकल्प लिया। अंत में मण्डल अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में मनोज कुमार ओझा, नयन कुमार निषाद, रामवृक्ष निषाद, विनोद चौधरी, शुभम शर्मा, नितेश सिंह, सुनीता गौतम, रामशंकर यादव, हरेंद्र देव तिवारी, प्रवीण तिवारी, विशाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल मोदीनवाल, अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखराम गोंड़, साहबदीन निषाद, शिव बहादुर मौर्य, अमन श्रीवास्तव सहित मण्डल पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।