महंत संजय दास महाराज बने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता, साधु-संतों ने दी बधाई

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। बड़ा भक्तमाल में आयोजित एक विशेष पत्रकार वार्ता के दौरान पूज्य महंत संजय दास महाराज को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अखाड़ा परिषद और संत समाज ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस गरिमामय अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध साधु-संतों ने महंत संजय दास के नेतृत्व क्षमता पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने से सनातन धर्म और अखाड़ा परिषद की आवाज और अधिक मजबूती से गूंजेगी। कार्यक्रम में इनकी रही
इस पत्रकार वार्ता में धर्म जगत की
स्वामी अवधेश कुमार दास महाराज बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर एवं कार्यक्रम अध्यक्ष।महंत मुरली दास महाराज निर्वाणी अनी अखाड़ा। जगद्गुरु डॉ. राघवाचार्य महाराज। महंत जन्मेजय शरण महाराज रसिक पीठाधीश्वर। प्राचार्य डॉ. महेश दास महाराज। महंत सत्यदेव दास महाराज महासचिव, निर्वाणी अनी अखाड़ा। महंत हेमंत दास जी महाराज श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर। महंत उपेंद्र दास महाराज। इस दौरान सभी संतों ने एक स्वर में कहा कि महंत संजय दास जी महाराज का अनुभव अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को नई दिशा प्रदान करेगा और धर्म तथा संस्कृति के संरक्षण में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।