अभिषेक शुक्ला ने जिला युवा अधिकारी बनकर बढ़ाया मान

अभिषेक शुक्ला ने जिला युवा अधिकारी बनकर बढ़ाया मान

बस्ती। गौर विकास खण्ड क्षेत्र छितहा शुक्ल निवासी अभिषेक शुक्ला ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल किया है। शिवेष ईंट उद्योग करनीपुर एवं शिवेष ट्रेडर्स मनौरी के संचालक श्याम सुंदर शुक्ल के बड़े पुत्र अभिषेक शुक्ला ने कठिन परिश्रम कर यूपीएससी की परीक्षा पास की है। उनका चयन जिला युवा अधिकारी/सहायक निदेशक खेल मंत्रालय के पद पर हुआ है। परीक्षा परिणाम 1 जुलाई 2026 को घोषित हुआ। परिणाम आने के बाद परिवार के लोगों में हर्ष का माहौल है। अभिषेक शुक्ला ने केन्द्रीय विद्यालय में हाई स्कूल और 2013 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। कंप्यूटर साइंस से बीटेक आईआईटी कल्याणी पश्चिम बंगाल से 2019 में पूरा किया। इसके बाद अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से भौतिक से एमएससी की पढ़ाई पूरी की।

अभिषेक शुक्ला ने बताया कि धैर्य के साथ सतत प्रयास करने पर एक दिन सफलता जरूर मिलती है। उन्होने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों, पिता श्याम सुन्दर शुक्ल, माता सत्यभामा शुक्ला, बहन सौम्या शुक्ला, भाई शिवेष शुक्ला और सभी परिजनों और मित्रों को दिया है।