महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को अयोध्या में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी के नेतृत्व में रीडगंज चौराहे पर ‘पौधा वितरण कार्यक्रम’ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ और विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों ने उपस्थित लोगों को पौधे वितरित कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। सरकार पर साधा निशाना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने मौजूदा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी ने अयोध्या के परिक्रमा मार्ग पर अनगिनत परिजात के वृक्ष लगवाए थे, लेकिन मौजूदा सरकार ने उन पेड़ों को कटवा दिया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार संवेदनशील होती तो उन पेड़ों को सुरक्षित निकाल कर कहीं और भी रोपित कर सकती थी, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने आह्वान किया कि जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पौधा वितरण का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए प्रेरित करना है।
महानगर में कल मनेगा भव्य जन्मदिन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने इस सराहनीय पहल के लिए शिवांशु तिवारी की प्रशंसा की। उन्होंने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन कल पूरे प्रदेश में अत्यंत धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर पार्टी कार्यालय सहित पूरे महानगर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी ने सभी अतिथियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने किया।
प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, राकेश यादव, बृजेश सिंह चौहान, अपर्णा जायसवाल, दान बहादुर सिंह, राम भवन यादव, सोनू यादव, जगन्नाथ यादव, बब्बन प्रधान, नूर बाबु, अनस खान, अविनाश प्रताप सिंह, राम दुलारे यादव, रजत गुप्ता, आलोक पांडेय, रोहित तिवारी, अनमोल पाल, सुशील यादव, अंकित सिंह व इफ्तिखार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।