भैंस चोरी कर ले जाते हुए अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रानीपुर श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना रानीपुर पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।
आज दिनांक 28.06.2026 को रात्रि गश्त के दौरान थाना रानीपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वादी रामअधार पुत्र रामलाल, निवासी ग्राम ऐलिहा, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच की चोरी हुई भैंस को एक व्यक्ति ले जा रहा है, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वादी एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से एक शातिर चोर को चोरी की भैंस सहित पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम ननकाहे उर्फ आशिफ अली पुत्र मो. असलम, निवासी ग्राम ऐलिहा, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच, उम्र लगभग 32 वर्ष बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
o गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का विवऱण
ननकाहे उर्फ आशिफ अली पुत्र मो.असलम निवासी ग्राम ऐलिहा थाना रानीपुर जनपद बहराइच उम्र करीब-32
o पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-107/2026 धारा-303(2),317(2) बीएनएस थाना रानीपुर बहराइच
o अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 337/2017 धारा 25/4 आयुध अधिनियम थाना रानीपुर बहराइच
2. मु0अ0सं0 217/2019 धारा 323, 504,506 भादवि थाना रानीपुर बहराइच
3. मु0अ0सं0 149/2023 धारा 379,411 भादवि थाना हरदी बहराइच
o गिरफ्तारी टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्रकुमार मिश्र
2.उ0नि0 लल्लन प्रसाद
3.हे0का0 दिनेश कुमार यादव
4.का0भगवानदीन वर्मा