पौली। प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के चयन के लिए पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौरहरा में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे प्रधानमंत्री आवास के लिए किये गये आवेदको के चयन सूची को पढ़ कर सुनाया गया वरियता क्रम के अनुसार लाभार्थियों कि सूची उच्चाधिकारियों के पास भेजा जा रहा है।
सचिव सतीश कुमार ने कहा कि शासन के मंशानुसार पीएम आवास का नाम सूची में है उनको वरियता क्रम के अनुसार तैयार कर सूची उच्च अधिकारियो को भेज दि जायेगी. सूची से किसी का नाम नही कटेगा प्रत्येक वरियता क्रम वाले व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलेगा. इस मौके पर सतीश कुमार, प्रधान उदयराज अग्रहरी, दीनानाथ अग्रहरी, जितेंद्र कुमार, शिवकुमार मौर्या,शेलेश यादव,संजय बर्मा,देवी चरन, महेश चौरसिया सहित तमाम आवास लाभार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Post Views: 12