रोटरी क्लब ने स्वर्गधाम में किया बरामदे का लोकार्पण ,अन्तिम पड़ाव पर दिया शोकाकुल परिवारों को किया सप्रेम भेट

रोटरी क्लब ने स्वर्गधाम में किया बरामदे का लोकार्पण ,अन्तिम पड़ाव पर दिया शोकाकुल परिवारों को किया सप्रेम भेट।

 

बहराइच रविवार दि 26 जून को रोटरी क्लब की ओर से स्वर्ग धाम (त्रिमुहानी घाट) पर बरामदे का लोकार्पण श्री मती सुधा देवी टेक्डीवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद से करवाकर अन्तिम पड़ाव पर किया शोकाकुल परिवारों को सप्रेम भेट।

 

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष कैलाश जालान ने कहा कि यह मानवता का प्रतीक है, स्वर्ग धाम की अंतिम यात्रा जहां शोकाकुल परिवार अपने प्रिय जन को अन्तिम विदाई देते आए हैं ऐसे समय में यह बरामदा धूप, वर्षा से राहत देगा जो हम सब की सामाजिक जिम्मेदारी है, इस कार्य में सहयोग देने वाले रोटेरियन बंधुओं का हृदय से आभार।

पूर्व जिलाध्यक्ष भा, ज , पा व पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब श्री श्याम करण टेक्डीवाल जी ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि कई वर्षों से यह क्लब सामाजिक सेवा का कार्य करते आई है आज बरामदे का निर्माण कर समाज को देने हेतु साधुवाद।

रामेश्वर रस्तोगी सचिव ने इस आयोजन में आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए नगर को सुन्दर बनाने हेतु नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर शीतल प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष रोटरी क्लब कैलाश जालान, रामेश्वर रस्तोगी सचिव, कुसुम जालान, कोषाध्यक्ष हिमांशु कंसल, रो राम अवतार लाट, रो अनिल मित्तल, रो अशोक मातानहेलिया, रो विनोद टेक्डीवाल, रो प्रमोद डालमिया, रो अमित अग्रवाल, रो राजेश, रो आलोक रस्तोगी, डॉ सुगुना वर्मा, डॉ एस के वर्मा, रो नितिन बंसल, रो सुनील अग्रवाल, रो सुशील ड्रोलिया, रो विशाल मातानहेलिया, रो कैलाश जी डालमिया आदि रोटेरियन बंधुओं ने भाग लिया।