साइबर हेल्प डेस्क थाना मुण्डेरवा द्वारा साइबर फ्रॉड से पीड़ित व्यक्ति के रुपये 1,36,960 सकुशल वापस कराए गए

 

 

बस्ती थानाध्यक्ष मुण्डेरवा  प्रदीप सिंह एवं साइबर सेल प्रभारी  अमरनाथ यादव व नियुक्त कर्मी महिला आरक्षी शिमला मौर्या, महिला आरक्षी अंशिका गुप्ता,साइबर टीम द्वारा रंजीत पुत्र हरिराम निवासी खजौला थाना मुंडेरवा का रुपये 1,64,441 साइबर ठगी हो गई थी की शिकायत प्राप्त हुई। जिसपर त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुए *साइबर सेल थाना मुंडेरवा की टीम द्वारा शिकायतकर्ता का पैसा 1,36,960 रुपए उसी के खाते में वापस करा दिए गए।* जिसके लिए रंजीत कुमार द्वारा थाना मुंडेरवा व बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया गया और पुलिस कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।