पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में मनाया गया 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में मनाया गया 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अम्बेडकर नगर।12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व पूर्वी द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया गया। पुलिसकर्मियों को नियमित योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, ऊर्जावान एवं तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश दिया गया।