डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी नीट प्रवेश परीक्षा बैठक 

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी नीट प्रवेश परीक्षा बैठक

परीक्षा में सम्मिलित होंगे 3437 अभ्यर्थी

 

बहराइच 18 जून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा आगामी 21 जून 2026 को आयोजित Re-NEET-UG-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में ज़ोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रों तथा केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्दों का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की उपलब्धता, परीक्षार्थियों के बैठने, प्रसाधन, पेयजल के साथ-साथ कक्ष-कक्षों में प्रकाश तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होनें बताया कि जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। परीक्षा की अवधि अपरान्ह 02ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मुख्य राजस्व् अधिकारी सौरभ दुबे को नोडल अधिकारी प्रशासन नामित किया गया है।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि 792 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र किसान पी.जी. कालेज के लिए प्राचार्य प्रो. विनय सक्सेना को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार सदर पी.पी. गिरि को स्टैटिक तथा डीपीआरओ चन्द्रभान सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट, 648 परिक्षार्थियों के लिए महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्रीमती प्रिया मुखर्जी को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार नानपारा हर्षित पाण्डेय को स्टैटिक तथा उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक कैसरगंज श्रीमती पूजा चौधरी को सेक्टर मजिस्ट्रेट, 389 परिक्षार्थियों के लिए महाराज सिंह इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य प्रकाश गुप्ता को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार कैसरगंज सचिन श्रीवास्तव को स्टैटिक तथा उप जिला मजिस्ट्रेट सदर लालधर सिंह यादव को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 384 परिक्षार्थियों के लिए आज़ाद इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार मिहींपुरवा (मोतीपुर) राजदीप यादव को स्टैटिक तथा उप जिला मजिस्ट्रेट मिहींपुरवा (मोतीपुर) राम दयाल को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार 384 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार पयागपुर सौरभ सिंह को स्टैटिक तथा उप जिला मजिस्ट्रेट पयागपुर अश्वनी पाण्डेय को सेक्टर मजिस्ट्रेट, 360 परिक्षार्थियों के लिए राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु यादव को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार नानपारा मथुरा प्रसाद को स्टैटिक तथा उप जिला मजिस्ट्रेट नानपारा अमिता यादव को सेक्टर मजिस्ट्रेट, 240 परिक्षार्थियों के लिए आर्य कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन कुमारी यादव को केन्द्र व्यवस्थापक, तहसीलदार मुख्यालय रविकान्त द्विवेदी को स्टैटिक तथा उप जिला मजिस्ट्रेट महसी प्रकाश सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 240 परिक्षार्थियों के लिए तारा महिला इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू उपाध्याय को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार महसी हरिशंकर पटेल को स्टैटिक तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मोनालिया जौहरी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, डीएफओ बहराइच सुन्दरेषा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, सीआरओ सौरभ दुबे, सम्बन्धित एसडीएम, नामित ज़ोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः