समाजवादियों ने मनाया संविधान दिवस
संविधान सुरक्षित रहेगा तभी आरक्षण और लोकतंत्र भी बचेगा- महेन्द्र नाथ यादव
बस्ती। समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में संविधान दिवस मनाया गया। संगोष्ठी में संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के संरक्षण को लेकर नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुये संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया और कारगिल के अमर बलिदानियों को नमन् किया।
सपा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव ने कहा कि इसी दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने संविधान को अंगीकार किया था। यह दिन हमें याद दिलाता है कि सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकार किसी की कृपा नहीं, बल्कि संविधान द्वारा दिए गए नागरिक अधिकार हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर की अगुवाई में बनी संविधान सभा ने सामाजिक न्याय, समान अवसर और आरक्षण की व्यवस्था को संविधान में जगह दी। इसी व्यवस्था ने वंचित और पिछड़े वर्गों को शिक्षा, रोज़गार और सार्वजनिक जीवन में बराबरी का अवसर देने का रास्ता खोला। इस विरासत की जड़ों में महात्मा ज्योतिबा फुले और राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज के सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष भी हैं।
संविधान ही सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की सबसे बड़ी गारंटी है। संविधान सुरक्षित रहेगा, तभी आरक्षण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और देश का लोकतंत्र भी सुरक्षित रहेगा।
संविधान दिवस पर आयोजित गोष्ठी में राजमणी पाण्डेय, दयाशंकर मिश्र, मो स्वालेह ,समीर चौधरी, आर डी निषाद,हरीश गौतम, गीता भारती, बुद्धि प्रकाश आदि ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था ने समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में आने का अवसर प्रदान किया है। कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत हैं और पार्टी हमेशा सामाजिक समरसता और बराबरी के सिद्धांत पर कार्य करती रही है। ‘बाबा साहब का संविधान हमारे लिए संजीवनी है, जिसने वंचित तबकों को हक और सम्मान दिलाया है। आज संविधान ही पीडीए की सबसे बड़ी ढाल है।
कार्यक्रम में राजेन्द्र चौधरी, मो सलीम, धर्मराज यादव,रजवंत यादव, रितेश यादव,राजेश यादव,राम चंद्र यादव रणजीत यादव,प्रशांत यादव, यूनुस आलम ,राजेन्द्र यादव,लक्ष्मण चौरसिया,संजय शर्मा,हनुमान चौधरी, आदि शामिल रहे।






Views Today : 19020
Who's Online : 28