सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता, किया जनसंपर्क

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता, किया जनसंपर्क

 

भानपुर (बस्ती): केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह एवं भाजपा नेता नितेश शर्मा ने भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के आहर व फेरसम में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और उनसे सीधा संवाद किया।

 

जनसंपर्क के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह ने लाभार्थियों से केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके जीवन स्तर में आए सुधार के बारे में फीडबैक लिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ का जो मंत्र अपनाया गया है, उसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि आहर के निवासियों का उत्साह और योजनाओं के प्रति उनका संतोष यह दर्शाता है कि सरकार की नीतियां धरातल पर सफल साबित हो रही हैं।

 

जनसंपर्क के दौरान लोगों से संवाद करते हुए भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा, “मेरा उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं का प्रचार करना नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर यह समझना है कि विकास की मुख्यधारा में कोई छूट तो नहीं गया। आज की मुलाकात में लाभार्थियों का मिला आशीर्वाद और विश्वास ही हमारे लिए प्रेरणा है। हम ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर जन-जन तक अपनी सेवा निरंतर जारी रखेंगे।”

 

इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से नितेश शर्मा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों वाली पुस्तिकाएं वितरित कीं और लोगों को सरकार के संकल्पों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में अपनी समस्याओं और सुझावों को भी साझा किया, जिन्हें नितेश शर्मा ने संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जनक राम, प्रशांत सिंह, जयराम पांडेय, अरविंद चौरसिया, वीर श्रीवास्तव, गगन पांडेय, प्रमोद प्रजापति, गिरजेश मिश्र, आशुतोष शुक्ल, फूलाराम वर्मा, राम भारत यादव, उदय प्रकाश पांडेय, उमेश पाठक, आकाश चौधरी, रंगीलाल गुप्ता, बाबूराम चौरसिया, बलराम प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।