दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

बस्ती  थाना लालगंज व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 144/2026 धारा 103(1) बीएनएस के विवेचना के क्रम में सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तों क्रमशः 01.वंश बहादुर यादव पुत्र स्व0 लालमन यादव, निवासी भैसहिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र लगभग 26 वर्ष को गौराघाट कुँआनों नदी पुल के पास से तथा 02.पूनम यादव पत्नी जंग बहादुर यादव निवासिनी ग्राम भैसहिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र लगभग 36 वर्ष को उसके घर भैंसहिया से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल व कपड़े तथा अभियुक्तों का दो मोबाइल बरामद किया गया ।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0-144/2026 धारा-103(1) बीएनएस में धारा- 309(4)/317(2)/238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।