चौथे बड़े मंगल पर रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब: समाजसेवी सुरेश यादव ने कराया विराट भंडारा, विश्व कल्याण की कामना

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर रामनगरी अयोध्या में समाजसेवा और अटूट आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रमुख समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विराट भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान जी महाराज का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। सुबह से शुरू हुए इस महाप्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। इन प्रमुख स्थलों पर हुआ भंडारे का आयोजन
समाजसेवी संस्था की ओर से दर्शननगर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। इसके बाद अयोध्या विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भक्तों के लिए व्यापक व्यवस्था की गई, जिसमें मुख्य रूप से शामिल रहे। बूथ नंबर चार एवं कूड़ा केशवपुर नाका फैजाबाद व ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा एवं कंधरापुर
पराखान व बड़का पुरवा तिहुरा माँझा इन सभी स्थलों पर दिनभर चले आयोजन में स्थानीय निवासियों, राहगीरों और दूर-दराज से आए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चाणक्य परिषद के आयोजन में मुख्य अतिथि बने सुरेश यादव इसी कड़ी में चाणक्य परिषद की ओर से जिला अध्यक्ष सदैव मिश्रा के नेतृत्व में भी एक विराट भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुरेश यादव शामिल हुए। उन्होंने बजरंगबली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के बीच अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर उपस्थित प्रबुद्धजनों और स्थानीय नागरिकों ने धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।
अधिक मास और गंगा दशहरा के संयोग से बढ़ा महत्व इस पावन अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा बड़े मंगल का यह पावन पर्व हमें आपसी सौहार्द, सेवा और जनकल्याण का संदेश देता है। इस बार ज्येष्ठ के बड़े मंगल के साथ अधिक मास और गंगा दशहरा का विशेष व दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। अयोध्या धाम की पावन धरती पर संतों के सान्निध्य में लोगों की सेवा करना और धार्मिक आयोजनों से जुड़ना हमारी संस्था के लिए परम सौभाग्य की बात है। स्थानीय जनता ने की सराहन समाजसेवी सुरेश यादव की इस अनूठी पहल की स्थानीय जनता और प्रबुद्ध वर्ग ने खुलकर सराहना की। लोगों का कहना था कि सुरेश यादव केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी वह लगातार सक्रिय रहते हैं। जरूरतमंदों की मदद हो या कोई सामाजिक सरोकार, उनकी सहभागिता हमेशा अग्रिम पंक्ति में देखने को मिलती है। चौथे बड़े मंगल पर आयोजित इस भव्य भंडारे से पूरी अयोध्या विधानसभा क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और ‘जय श्रीराम’ व ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।