10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

 

अम्बेडकरनगर।अपराध व अपराधियों के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब की चेकिंग अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डाँ. तेजबीर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चन्देल के निर्देशन में बार्डर चेकिंग व रात्रिगश्त में मुखविर की सूचना पर दिनांक 21.05.206 को थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय अपराधी- गुलजार अहमद पुत्र लाल मोहम्मद निवासी नेवारी दुराजपुर थाना जहॉगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर को 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ समय 21.20 बजे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 120/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह,का0 दुर्गा यादव,का0 गौरव यादव थाना जहागीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर रहे।