राजा भइया के सनातन धर्म बयान को समर्थन: पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुभव यादव समेत कई नेताओं ने आरोपों को नकारा

राजा भइया के सनातन धर्म बयान को समर्थन: पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुभव यादव समेत कई नेताओं ने आरोपों को नकारा

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भइया के सनातन धर्म संबंधी बयान पर जारी बहस के बीच उन्हें पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुभव यादव सहित मुलायम यादव, रवि यादव और गब्बर सिंह का समर्थन मिला है। इन नेताओं ने राजा भइया पर लगे जातिवाद के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। अनुभव यादव ने कहा कि राजा भइया कभी जाति-पात का भेदभाव नहीं करते। कुंडा की जनता इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जहाँ सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर अपनी बात रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक मंच पर सनातन धर्म और देशहित की बात करना गलत नहीं है, क्योंकि राजा भइया हमेशा राष्ट्रहित और सामाजिक एकता की बात करते रहे हैं। मुलायम यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजा भइया हर जरूरतमंद की मदद करते हैं, चाहे वह किसी भी जाति या वर्ग का हो। रवि यादव ने कुंडा विधानसभा में विकास और सामाजिक समरसता को राजा भइया की कार्यशैली का प्रमाण बताया।गब्बर सिंह ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता यह सब समझती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजा भइया ने हमेशा विकास, भाईचारे और सनातन धर्म की बात की है, जिसके कारण हर समाज और वर्ग के लोग उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

इन नेताओं ने सलाह दी कि राजा भइया की विचारधारा को समझने के लिए सोशल मीडिया की बहस छोड़कर कुंडा की जमीनी हकीकत देखनी चाहिए। उनका कहना था कि कुंडा में सभी वर्गों को सम्मान और बराबरी का अधिकार मिलता है, जो राजा भइया की सबसे बड़ी पहचान है। पूर्व प्रमुख अनुभव यादव के यहाँ आयोजित एक कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक ग्रामीण एकत्रित हुए। इन ग्रामीणों ने राजा भइया के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सनातन धर्म पहले से मौजूद है और संविधान बाद में बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जब हम सब एक रहेंगे, तभी संविधान में सुरक्षित रहेंगे।