इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने कॉलेज आफ नर्सिंग, राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर (टांडा), अंबेडकर नगर संचालित करने की दी अनुमति

*इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने कॉलेज आफ नर्सिंग, राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर (टांडा), अंबेडकर नगर संचालित करने की दी अनुमति*

 

अम्बेडकरनगर।इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC), नई दिल्ली ने B.Sc नर्सिस 60 सीट कोर्स को संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी है।

इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा किए गए निरीक्षण के उपरांत संस्थान को कुल (60 सीटों) के लिए मान्यता दी गई है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, योग्य फैकल्टी, आधुनिक लैब और आवश्यक बुनियादी ढांचे के मानकों को पूरा करने का परिणाम है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय, डॉ० मुकेश यादव ने कहा, “हमें INC से यह मान्यता मिलना गर्व की बात है। हमारा उद्देश्य छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की नर्सिंग शिक्षा प्रदान करना और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कुशल नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार करना है।

इस अनुमति से क्षेत्र के छात्रों को अब अपने ही राज्य में कम खर्च पर गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।