बस्ती में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल सील, संचालक फरार, सीएमओ ने शुरू की जांच

बस्ती में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल सील, संचालक फरार, सीएमओ ने शुरू की जांच

बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में खुजली के इलाज के लिए पहुंची महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल संचालक घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. राजीव निगम और सीओ रुधौली कुलदीप यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।