बाघराय पुलिस ने 1.250 किलो गांजा जब्त किया: मां वैष्णो फर्नीचर दुकान से एक आरोपी भी गिरफ्तार
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
प्रतापगढ़ की बाघराय पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुन्ना सिंह को मां वैष्णो फर्नीचर दुकान, कस्बा बिहार से पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी हुई। उपनिरीक्षक सत्यम तिवारी और दिनेश कुमार ने कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह और शशांक सिंह के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना सिंह पुत्र तेज बहादुर (उम्र करीब 52 वर्ष) निवासी ग्राम माघी चैनगढ़, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से कुल 1 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बाघराय में मु0अ0सं0 116/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जनपद प्रतापगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और प्रसार की रोकथाम के लिए प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य जनपद को नशामुक्त वातावरण प्रदान करना और समाज, विशेषकर युवाओं को इस गंभीर बुराई से सुरक्षित रखना है।