जनता दरबार में समस्याओं को सुन कर राजा भैया ने किया निस्तारण।
कुंडा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के निज निवास बेंती कोठी पर राजा भैया जनता दरबार में आने वाले पीड़ितों की समस्या सुनकर निस्तारण करते हैं।
बुधवार को जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों ने कुंडा बिधायक- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अध्यक्ष के समक्ष्य अपनी फरियाद लेकर पहुंचे, कुंवर अक्षय प्रताप सिंह एवं बाबागंज विधायक बिनोद कुमार सरोज ने समस्त फरियादियों की शिकायतों को क्रम से शिकायत को प्रस्तुत किया राजा भैय्या ने सभी फरियादियों की सिकायत को पढ़कर मौखिक सुन कर संबंधित विभाग को टेलीफोन कर मामले का अविलम्ब निस्तारण के आदेश दिए।
गरीब परिवार से आए लोगों के बेटियों की शादी के लिए तुरंत सहयोग राशि दिए, निम्बू लाल विकलांग अपनी शिकायत लेकर पहुंचा तो राजा भैया स्वयं विकलांग के पास जाकर उसकी समस्या को सुनकर निस्तारण किए ।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बिहार, कुंडा, सौरभ मिश्रा, कुंवर मुन्नू सिंह, डब्बू सिंह,संकर लाल सरोज, शुभम् यादव सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।