21 से 23 अगस्त तक भारत के सर्वाेच्च न्यायालय में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत
मध्यस्थता के माध्यम से निपटारे और विवादों के सामंजस्य के लिए सर्वाेच्च न्यायालय की पहल
बहराइच 15 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव ने बताया कि मा. मुख्य न्यायाधीश, सर्वाेच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वाेच्च न्यायालयों में लंबित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के सम्बन्ध में 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह, 2026 का शुभारम्भ किया गया है। सहभागी न्याय और न्याय की घर-घर तक पहुँच के विज़न को आगे बढ़ाने के लिए, भारत का सर्वाेच्च न्यायालय देश भर में मध्यस्थता के माध्यम से निपटारे और विवादों के सामंजस्य के लिए सर्वाेच्च न्यायालय की कार्रवाई के तहत 21 अप्रैल प्रारम्भ हुआ समाधान समारोह 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को एक विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ समाप्त होगा।
सचिव ने सभी अधिवक्ताओं, वादियों और हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे इस पहल के तहत विवादों के प्रभावी समाधान में सक्रिय रूप से भाग लें और योगदान दें। पक्ष अपने विवादों के निपटारे के लिए व्यक्तिगत रूप से (भौतिक रूप से) या ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर (आभासी रूप से) उपस्थित हो सकते हैं। विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार/समिति स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जायेगा। जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थतथा/अथवा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार/समिति पक्षकारों की मदद करेंगे। इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के अंतर्गत आरम्भ हो चुका है, जिसमें जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में प्री-सिटिंग की तिथियां 20, 22, 25, 27 व 30 मई 2026 निर्धारित है।
पक्षकार सुलह प्रयास बैठकों/वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासी रूप से शामिल हो सकते हैं। अपने मामले (जो सर्वाेच्च न्यायालयों में लंबित हैं) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल करने के लिए पक्ष और उनके वकील गूगल फार्म लिंक https://forms.gle/jqxefqF4BCWzukoP6अथवा https://forms.gle/pRWbif6wAPrcqMsZ8 पर 31 मई 2026 तक निर्धारित गूगल फार्म जमा कर सकते हैं। गूगल फार्म वेबसाइट https://www.sci.gov.in/ पर भी उपलब्ध है।
सचिव ने बताया कि समाधान समारोह के सम्बन्ध में सहायक एवं जानकारी के लिए स्थापित किये गये वन स्टॉप सेन्टर (वार रूम) के प्रभारी का दूरभाष नम्बर 011-23112428 अथवा 011-23112528 तथा सी.आर.पी. निदेशक के दूरभाष नम्बर 011-23115652 व 011-23116465 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सर्वोच्च न्यायालय के अतिरिक्त भवन परिसर के बी ब्लाक में वन स्टाप सेन्टर को दूरभाष नम्बर 011-23116464 व 011-23116465 तथा ई-मेल speciallokadalat2026@sci.nic.in है। सचिव ने बताया कि विशेष लाक अदालत के सम्बन्ध में जनकारी प्राप्त करने के लिए जनपद न्यायालय की वेबसाइट https://bahraich.dcourts.gov.in/ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष नम्बर 05252-297175 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः