प्रभारी मंत्री ने ग्राम चांदपारा पहुंचकर मृतक परिजनों को बधाया ढांढस 

प्रभारी मंत्री ने ग्राम चांदपारा पहुंचकर मृतक परिजनों को बधाया ढांढस

पुष्प अर्पित कर मृतक को दी श्रद्धांजलि

 

बहराइच 14 मई। प्रदेश के मा. मंत्री कृषि/प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम चांदपारा के मजरा महेशपुरवा पहुंचकर मृतक तेजराम पुत्र शिव प्रसाद के शोकाकुल परिवार से भेंट कर ढाढस बंधाया तथा मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र से शीघ्र अनुमन्य सहायता प्रदान की जाये।

उल्लेखनीय है कि मृतक तेजराम आयु लगभग 49 वर्ष फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का व्यापार करते थे। विगत 13 मई को फेरी के लिए सिपहियाप्यूली गये थे जहां पर लगभग 03ः00 बजे तेज आंधी व तूफान से पीपल की डाल गिरने से तेजराम घायल हो गये थे। परिजनों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दौरान-ए-इलाज 14 मई को लगभग 02ः00 बजे तेजराम की मृत्यु हो गयी। स्थानीय प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक तेजराम के परिवार में पत्नी सीमा देवी आयु 44 वर्ष, पुत्र सूरज कुमार आयु 24 वर्ष, अर्पित कुमार आयु 18 वर्ष व पुत्री मुन्नी देवी आयु 26 वर्ष बतायी गयी है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः