*शादाब हुसैन,फ़ौक बहराइची,शैलेंद्र मिश्रा व श्रचा श्रीवास्तव को अवध वाटिका सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*
बहराइच अवध वाटिका साहित्य संस्थान बहराइच के तत्वावधान में आयोजित नियमित पाक्षिक कवि गोष्ठी का आयोजन सेनानी भवन सभागार बहराइच में किया गया जिसकी अध्यक्षता आदरणीय पी0के0प्रचंड जी ने की संचालन तिलक राम अजनबी ने किया तथा स्वयं के द्वारा माँ वीणा पाणि की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में अवध वाटिका साहित्य संस्थान बहराइच की ओर से युवा कवयित्री डा0ऋचा श्रीवास्तव को अवध वाटिका हिंदी साहित्य गौरव सम्मान 2026,कवि शैलेन्द्र मिश्रा को अवध वाटिका हिंदी साहित्य गौरव सम्मान 2026,शायर फ़ौक़ बहराइची को अवध वाटिका उर्दू साहित्य गौरव सम्मान 2026 साथ ही पत्रकारिता जगत में 30 वर्षों से निर्भीक पत्रकारिता करने वाले उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के मण्डल अध्यक्ष शादाब हुसैन को अवध वाटिका पत्रकार गौरव सम्मान 2026 का सम्मान पत्र अंग वस्त्र मेमोंटो संस्था के अध्यक्ष पी0 के0 प्रचण्ड , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम प्रसाद कौशल , विशिष्ट अतिथि डा0दिनेश त्रिपाठी शम्स , उपाध्यक्ष रईस सिद्दीकी व अन्य सदस्यों ने प्रदान कर सम्मानित किया। तत्पश्चात कवि विनोद कश्यप, सुनील कुमार, शैलेन्द्र मिश्रा, अब्दुल रफी खान बम्पर बहराइची, कलीम खान ,विनोद पाण्डेय ,फौक बहराइची, रईस सिद्दीकी, डा0ऋचा श्रीवास्तव, डा0दिनेश त्रिपाठी शम्स,विनोद पाण्डेय,सेनानी भवन प्रभारी रमेश चन्द्र मिश्र सहित सभी कवियों /शायरों ने अपनी अपनी रचनाएं पढ़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम प्रसाद कौशल जी ने तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के संगठन मंत्री श्री रमेश चन्द्र मिश्र ने सभी कवि एवं साहित्य प्रेमी बंधुओं की सराहना की तथा आशीर्वचन प्रदान किया। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पी0के0प्रचंड जी ने अध्यक्षीय काव्य पाठ करते हुए पढा़-सालगिरह की मिली बधाई व्हाट्स अप पर। डिब्बा भरके मिली मिठाई व्हाट्स अप पर। ऐ बड़कऊ तुम्हीं बतावौ अब हमका, येहिका हम कैसे अब खाई व्हाट्स अप पर। इस अवसर पर आलोक शुक्ला एडवोकेट, सहित अन्य साहित्य प्रेमी बंधु उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का आनन्द प्राप्त किया।