कुदरहा ब्लॉक शिक्षक संघ अधिवेशन सम्पन्न नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

कुदरहा ब्लॉक शिक्षक संघ अधिवेशन सम्पन्न नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

 

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कुदरहा का त्रैवार्षिक अधिवेशन शनिवार को बीआरसी परिसर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में शिक्षकों की भारी भागीदारी रही और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कार्यकारिणी का गठन किया गया।चुनाव पर्यवेक्षक अमित सिंह, चुनाव अधिकारी अखिलेश पांडे, अध्यक्ष गौर मुरली वर्मा मंत्री ब्लॉक इकाई की देखरेख में संपन्न चुनाव में बृजेश कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष एवं डॉ. अनूप कुमार सिंह को मंत्री निर्विरोध चुना गया। इसके साथ ही विजय गिरी और चंद्रशेखर त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, के.के मौर्य को कोषाध्यक्ष, किरण सिंह, ममता देवी, ज्योति पाल व नीतू मौर्य को महिला उपाध्यक्ष, अभिषेक दुबे को लेखाकार तथा सत्येंद्र नाथ मिश्र को निरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने सभी नवनिर्वाचितपदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अधिवेशन में संगठन की मजबूती, शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर आलोक त्रिपाठी, भाजपा नेता नरोत्तम सिंह, राहुल कुमार, नीरज पांडे, सुरेंद्र चौधरी, बृजेश चौधरी, अभिनव कश्यप, अभय यादव, अखिलेश त्रिपाठी, तसव्वर हुसैन, सनद पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शिक्षक एकता और संगठन मजबूती के संकल्प के साथ अधिवेशन बना ऐतिहासिक।