पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला: बाघराय थाना क्षेत्र के शकरदहा में युवक गंभीर रूप से घायल

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला: बाघराय थाना क्षेत्र के शकरदहा में युवक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना शकरदहा चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई, जिसमें राहुल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बलवंत सिंह का पुरवा, शकरदहा, बाघराय, प्रतापगढ़ निवासी राहुल पुत्र सोहनलाल कमोली बिरभानपुर से वापस लौट रहा था। तभी गांव के पास पहुँचने दौरान, रोमित (20 वर्ष) पुत्र विजय कुमार ने पुरानी रंजिश को लेकर राहुल से कहासुनी की और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिए।

हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रोमित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाघराय पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, राहुल का इलाज जारी है, सूचना मिलते ही बाघराय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वही थाना प्रभारी श्रवण कुमार का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। साथ तहरीर मिली हैं मुकदमा दर्ज किया जा रहा है,