पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्थित प्रथम गांव भरथापुर का किया गया निरीक्षण

 

*पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्थित प्रथम गांव भरथापुर का किया गया निरीक्षण*

 

आज दिनांक 09.05.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* द्वारा थाना सुजौली क्षेत्रान्तर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रथम गांव भरथापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय परिस्थितियों एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उस भरथापुर गांव के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिसे पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विस्थापित कराया गया था। वर्तमान में उक्त विस्थापित गांव का नवीन नाम *भरतपुर* है, जो थाना मोतीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वहां निवासरत ग्रामीणों से संपर्क स्थापित कर उनकी वर्तमान स्थिति, समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई।

 

इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्री प्रद्युम्न सिंह, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सुजौली एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।