अवैध देशी तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध देशी तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर संजय शर्मा

अम्बेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक को0 जलालपुर के नेतृत्व में थाना को0 जलालपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को थाना क्षेत्र के ग्राम नवानगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम राजितराम पुत्र सिट्टू निवासी ग्राम शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र लगभग 30 वर्ष बताया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-142/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम SHO अजय प्रताप यादव, थाना को0 जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर,उ0नि0 संजीव कुमार, हे0का0 रामकिशोर सिंह,

हे0का0 नागेन्द्र यादव, का0 राहुल यादव, का0 धनंजय यादव, थाना को0 जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर रहे।