साहित्य उपवन रचनाकार द्वारा डॉ. आर.डी. गौतम ‘विनम्र’ की कृति ‘शब्दों की विनम्रता’ का भव्य विमोचन…
साहित्य की प्रतिष्ठित संस्था ‘साहित्य उपवन रचनाकार’ के तत्वावधान में शंभुदयाल इंटर कॉलेज के वातानुकूलित सभागार में एक ऐतिहासिक साहित्यिक समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवि डॉ. आर.डी. गौतम ‘विनम्र’ द्वारा रचित कृति ‘शब्दों की विनम्रता’ का भव्य विमोचन देश-प्रदेश के ख्यातिलब्ध रचनाकारों और सैकड़ों सुधीजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. राकेश सक्सेना ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आकाशवाणी के उपनिदेशक डॉ. राम अवतार बैरवा उपस्थित रहे। मंच की शोभा बढ़ाने वाले अन्य विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे: डॉ. सुनीता सक्सेना (सुप्रसिद्ध कवयित्री), डॉ. अनिल बाजपेई (राष्ट्रीय ओजस्वी कवि), डॉ. निवेदिता शर्मा (सुप्रसिद्ध कवयित्री), डॉ. बीना शर्मा एवं श्रीमती वंदना कुॅंअर रायजादा, डॉ. देवेंद्र देव, डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति (संपादक, ट्रू मीडिया)
आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और डॉ. सुधा बसोर ‘सौम्या’ द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना से हुआ। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रोहित रोज एवं डॉ. आर.डी. गौतम ‘विनम्र’ ने सभी मंचासीन अतिथियों का शाल, माला एवं उपहार भेंट कर भावभीना स्वागत किया। विमोचित कृति ‘शब्दों की विनम्रता’ पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने इसे साहित्य जगत के लिए एक अनमोल थाती बताया। विमोचन के उपरांत आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का दिलकश संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष और संयोजक डॉ रोहित रोज ने दिलकश अंदाज में किया।
साहित्यिक सेवा पर केंद्रित कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य सुधीजनों में अनिल कपूर, गुल बहार, अनु तोमर, प्रभा दीपक शर्मा, कर्मेश सिन्हा तन्हा, डॉ. राजपाल सिंह कमल ,चमन बसोर, गीता गौतम, प्रियांकुल, कृष्ण, डॉ. निवेदिता शर्मा, सुरेश चौधरी, अनंत यश, के. प्रकाश, जोगिंदर सिंह, राजवीर सिंह निम, राम प्रसाद दूबे ‘राम ‘ डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ. बीना शर्मा, जय सिंह रावत, रमन ध्यानी, श्याम भारद्वाज श्याम, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, आजम सहसवानी, सुरेंद्र कुमार, शिवप्रसाद कोरी, कृष्णकांत मिश्र, वीरपाल सिंह, रवि कुमार, किशन लाल भारती, डॉ. देवेंद्र देव, अमिता बौद्ध, महीपाल गौतम, दीप्ति शर्मा, पूनम सिंह, राधा कौशिक, के के कौशिक, दीपिका वाल्दिया, शलोहन मौर्य, अनुपम कुमार, प्रदीप कुमार छिछोलिया, नवीन कुमार, अजय कुमार यादव, एच बी सिंह, मुकेश गौतम, जोगिंदर कुमार बौद्ध, कोमल पंत, आरती वर्मा, जगदीश मीणा, हरीश कुमार निर्मल, संगीता वर्मा, बबली सिंह वान्या,सिम्पल भावना, शरद एच रायज़ादा, राजकुमार अर्जुन, डॉ. अशोक सम्राट, स्नेह लता पांडेय स्नेह, राज नारायण यादव, मंजू लोहमोड, राजकुमारी, सुबोध कुमार, पुष्पा शर्मा, आलोक धमीजा, सरिता गर्ग सरि, इरशाद हुसैन, दिनेश कुमार, शालिनी शर्मा, उषा शर्मा, पूजा चौहान, रक्षा सिन्हा, डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, सुनीता छाबड़ा, डॉ. मदनलाल राज, एड. रजनीकांत निडर आदि रहे। सभी कवि कवयित्रियों को अंगवस्त्र एवं मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री नवीन कुमार, श्री सुरेन्द्र कुमार श्रोत्री एवं श्री किशनलाल भारती का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक के माध्यम से साहित्य उपवन रचनाकार की कार्यकारी अध्यक्षा एवं व्यवस्थापिका डॉ. संगीता मिश्रा ने किया, जिससे देश-दुनिया के दर्शक इस उत्सव का आनन्द घर बैठे उठा सके। कार्यक्रम में जलपान से लेकर लंच तक सभी व्यवस्था अव्वल थी जिसका सभी आगंतुकों ने जमकर लुत्फ उठाया।
समारोह के समापन पर संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रोहित रोज एवं कोषाध्यक्ष डॉ. आर.डी. गौतम ‘विनम्र’ ने सभी अतिथियों, मीडिया जगत और साहित्य प्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।