महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने टेढ़ी बाजार स्थित मुराव मंदिर के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राजेश महाराज ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के प्रणेता थे। राजेश महाराज ने कहा बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और उनकी शिक्षाएं आज भी हमारे समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं। उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का जो नारा दिया था, वह किसी एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की उन्नति का मार्ग है। प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उपस्थिति में मुख्य रूप से शामिल रहे।नवीन शर्मा,मनोज शर्मा,कर्मराज पांडे,
अमित पांडे,कार्यक्रम के अंत में राजेश महाराज ने उपस्थित लोगों से समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहेब के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।