तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का समापन

पौली। शिक्षा क्षेत्र पौली के श्री राम लखन लाल कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन शनिचरा बाजार  में आइडेंटिफिकेशन एंड इंटरवेंशन ऑफ सी डब्लू यस यन पर आधारित ,भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित तीन दिवसीय सतत पुर्नवास शिक्षा का समापन आज पांच अप्रैल 2026 रविवार को सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि गोरखपुर शहर के पीडियाट्रिक डॉक्टर राम मिलन जी ने माँ सरस्वती को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही साथ  दिव्यांग बच्चों को स्पेशल नीड्स ,उनकी पहचान एवं उनके हस्तक्षेप पर चर्चा कर उन पर अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में संस्था के निदेशक विनोद कुमार श्रीवास्तव के द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया ।  कार्यक्रम का संचालन कोर्स कोऑर्डिनेटर अवनीश कुमार उपाध्याय ने किया । इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव  ,संरक्षक विष्णु श्रीवास्तव, विनय कुमार, दिनेश चंद्र, अयोध्या प्रसाद, रितेश पांडेय , गिरजेश कुमार,विजय पाल,देवेंद्र सिंह, संजय श्रीवास्तव ,अंशुल श्रीवास्तव आलोक दुबे ,ज्ञानेंद्र प्रसाद तथा कॉलेज के बच्चे एवं कर्मचारी मौजूद थे।