टांडा में दक्षता परीक्षा, पुरस्कार वितरण व ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, मेधावी छात्र व पूर्व छात्र सम्मानित

टांडा में दक्षता परीक्षा, पुरस्कार वितरण व ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, मेधावी छात्र व पूर्व छात्र सम्मानित

 

अम्बेडकर नगर (टांडा)। त्रिवेणी मेमोरियल ट्रस्ट के अंतर्गत स्व० श्री श्यामलाल वर्मा मेमोरियल ब्लॉक स्तरीय दक्षता परीक्षा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन पी.एम. श्री कम्पोजिट विद्यालय खासपुर, टांडा में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा इसी अवसर पर ‘स्कूल चलो अभियान’ का भी औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। ‘स्कूल चलो अभियान’ का उद्देश्य हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इस प्रकार की दक्षता परीक्षाएँ विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करती हैं। आज जिन पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया है, वे वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हमें विश्वास है कि ऐसे आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

इस अवसर पर परीक्षा में उत्तीर्ण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया गया।प्रथम पुरस्कार: उम्मे कुलसूम (पी.एम. श्री खासपुर) — साइकिल एवं पुस्तकद्वितीय पुरस्कार: अंशिका (फरीदपुर कुतुब) — ₹3000 एवं पुस्तकतृतीय पुरस्कार: आदित्य (यू.पी.एस. बेलहरी) — ₹2500 एवं पुस्तकइसके अतिरिक्त 7 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में ₹1000 एवं पुस्तक प्रदान किए गए।

साथ ही वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। ट्रस्ट द्वारा मेधावी छात्रों को उनकी आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम की एक विशेष आकर्षण यह रहा कि इसी विद्यालय से पढ़े वे पूर्व छात्र, जो आज विभिन्न उच्च पदों पर आसीन हैं, उन्हें भी सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से जय नाथ वर्मा (इनकम टैक्स कमिश्नर), विनय सिंह (कृषि निदेशक), शिव नाथ वर्मा (जॉइंट चीफ ऑडिट ऑफिसर), डॉ. तेज प्रकाश वर्मा एवं डॉ. संजय वर्मा (कैंसर विशेषज्ञ) शामिल रहे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मज़हर रब्बानी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कुबैस अहमद, गयूर अहमद अंसारी, शुभम पटेल, एआरपी अवधेश कुमार, लवकुश, सुशील सिंह, शिवपूजन शुक्ला, शाह मोहम्मद, शमैखुल मक्की, निशाउद्दीन बैग, आदिल शाह बेग, अरविंद तिवारी, शील मिश्रा, शीरी फातिमा, सुप्रिया वर्मा, अर्चना वर्मा, दिलावर अब्बास, इक़बाल अशरफ, मामून अहमद, आसिफ आनिक, रुकैय्या कुलसूम, नाहीद निशात खानम, रानी अंजलि प्रजापति, सरोज, बलराम, श्वेता, शंभुनाथ आदि का विशेष सहयोग रहा।