जय घोष नारों के साथ तिघरा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

जय घोष नारों के साथ तिघरा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

बस्ती / रखौना ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) श्री श्री श्री मां दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह ग्राम तिघरा, कुदरहा के प्रथम दिवस पर कलश यात्रा के उपलक्ष्य में लालगंज संगम मोक्षेश्वर नाथ मंदिर से जल भरकर मनोरमा घाट तिघरा मंदिर पर 151 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा जयघोष के साथ संपन्न हुआ।

कलश यात्रा उपरांत कलश पूजन,हवन का कार्यक्रम विधि विधान से सम्पन्न हुआ।।

आयोजन में मुख्य पुजारी राहुल महाराज जी द्वारा मुख्य यजमान बालरूप गौड़ द्वारा कलश स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा पूर्ण कराया गया, तिघरा गांव भक्तिमय से सराबोर नजर आया।।

आज के आयोजन में ग्राम तिघरा के तेज बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह,अलगू निषाद,विष्णु निषाद,सीताराम निषाद,हिरावन निषाद, रामकिशोर गौड़, संतोष सिंह, दीपक सिंह,अंकित सिंह “रिंकू” सत्येंद्र सिंह “सोनू”, रमेश चौधरी, संतराम चौधरी, लालू निषाद,राम जीत निषाद, भदेसर निषाद,अर्जुन यादव, घनश्याम यादव, रामसुभग, रामचंद्र मौर्य,बलवंत निषाद,राम शब्द गौड़,मिर्ची मौर्य,राम सहाय मौर्य,हनुमान निषाद,मनीष मौर्य,सुनील मौर्य, शोभा निषाद, राम संजीवन, बुद्धिराम निषाद आदि भक्तगण उपस्थित रहे।