वेदपुर नचना में हुआ स्टेट विजेता/उप विजेता टीमों का सम्मान
बस्ती। स्टेट विजेता/उप विजेता टीमों का पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय वेदपुर नचना के परिसर में सम्मानित किया गया, बताते चले कि डॉ भीम राव अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय स्टेडियम डाभा सेमर अयोध्या में प्रदेश स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय वेदपुर नचना की स्टेट चैंपियन बनी प्राथमिक बालिका संवर्ग की कबड्डी टीम, जूनियर बालिका कबड्डी उप विजेता टीम, स्टेट उप विजेता जूनियर बालक वर्ग कबड्डी टीम को आयोजन समिति ने सम्मानित किया गया, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बस्ती मण्डल संजय कुमार शुक्ल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद सहित तमाम शुभ चिंतकों ने बधाई दी, तीनों टीमों को वेदपुर नचना के परिसर में फुल मालाओं, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया, उल्लेखनीय है कि स्टेट प्रतियोगिता के दौरान जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार मिश्रा, सर्वदेव सिंह, माखनलाल, अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, नीरज कुमार, दीपक सिंह, पवन मिश्रा, बृजेश मिश्रा आदि लोगों की सहभागिता रही। वेदपुर नचना के परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललन चन्द्र त्रिपाठी, राम प्रताप वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, राजेश गौतम, अखिलेश कुमार चौरसिया, जितेन्द्र कुमार यादव, शैलेंद्र वर्मा, पिंकी देवी, प्रीति सिंह, अनिता गुप्ता, एजुकेटर दीक्षा सिंह, योगेश पांडेय, हरिराम आदि लोग शामिल रहे।