गेरुआ वस्त्रधारी तीन युवकों को भिक्षा मांगना पड़ा भारी

गेरुआ वस्त्रधारी तीन युवकों को भिक्षा मांगना पड़ा भारी
-ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस को सौंपा चल रही जांच पड़ताल
सोहावल-अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्तीचौरा क्षेत्र के गांव करेरु के पास गेरुआ वस्त्रधारी तीन युवकों का सारंगी लेकर भजन गायन करते हुए गांव में भिक्षा मांगना मंगलवार को भारी पड़ गया। बीते दिनों से चोरी की घटनाओं से आहत आशंकित  ग्रामीणों ने पकड़कर पूछताछ शुरु किया।तब सभी मुस्लिम  धर्म के निकले। गांव के प्रधान प्रतिनिधि गिरिजेश त्रिपाठी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की छानबीन में तीन में से दो युवक एक ही घर से और दूसरा उसी गांव का निवासी निकला। चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवकों की पहचान बखेरू पुत्र फेरू,हनीफ उर्फ गुदाब, इसराज पुत्र गण भुटकुन निवासी धुंधु मदुरी थाना गोसाईगंज सुलतानपुर के रूप  में सामने आई है। उनके स्थानीय थाने से संपर्क करके कार्यशैली का पता लगाया जा रहा है। कुछ गलत पाया गया तब कड़ी कार्रवाई होगी।