यातायात माह: बस्ती में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 141 वाहनों का ई-चालान
बस्ती। यातायात माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर बुधवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, बस स्टैंडों तथा सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की। साथ ही असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी बढ़ाई गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान थाना सोनहा पुलिस ने 93 वाहनों का ई-चालान कर 1 लाख 84 हजार रुपये, चौकी प्रभारी मुसहा ने 16 वाहनों का चालान कर 16 हजार रुपये, चौकी प्रभारी हनुमानगंज ने 21 वाहनों का चालान कर 22 हजार रुपये तथा चौकी प्रभारी सिकंदरपुर ने 11 वाहनों का चालान कर 17 हजार रुपये की धनराशि के ई-चालान किए।
पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और आमजन को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के लिए इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।







Views Today : 19997
Who's Online : 16